Top NewsUttar Pradesh

अखिलेश यादव ने लोकसभा से दिया इस्तीफा, विधानसभा में निभाएंगे विपक्ष की भूमिका

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही आजम खान ने भी संसद सदस्यता से मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश यादव पहली बार यूपी विधानसभा चुनाव में करहल सीट से किस्मत आजमाई थी, जिसमें उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल को बड़े मार्जिन से हराया था।

अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट 67,504 मतों के अंतर से जीती। उन्हें 1,48,196 वोट मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को 80,692 वोट मिले थे।

करहल को सपा का गढ़ माना जाता है। यादव को 60.12 फीसदी वोट मिले, जबकि बघेल को 32.74 फीसदी वोट मिले। मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, अखिलेश यादव विधान परिषद के सदस्य थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH