Entertainment

सम्राट पृथ्वीराज के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचे अक्षय, गंगा में लगाई डुबकी

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के प्रमोशन में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। हो भी क्यों न इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। इसी कड़ी में खिलाड़ी कुमार अपनी फिल्म को प्रमोट करने वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई।

सोशल मीडिया पर अक्षय ने गंगा घाट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो हाथ में पूजा की थाली लिए आरती करते हुए देखे जा सकते हैं। एक्टर ने अपनी तस्वीर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हर हर महादेव. गंगा घाट पर पूजा करते हुए। इसके अलावा अक्षय ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो गंगा के बीचों-बीच नाव से उल्टी छलांग मारते देखे जा सकते हैं।

वीडियो को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है,’टीम #सम्राट पृथ्वीराज कल वाराणसी में। फिल्म 3 जून को आपके नजदीकी बड़े पर्दे पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।’ एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH