Top NewsUttar Pradesh

लखनऊ के हजरतगंज में अलाया अपार्टमेंट भरभराकर गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में वजीर हसन रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट मंगलवार को भरभराकर गिर पड़ा। आशंका जताई जा रही है आज दोपहर में आए भूकंप के झटकों से बिल्डिंग कमजोर हो गई थी। जिसके बाद शाम होते होते ये गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि अलाया अपार्टमेंट में करीब 15 परिवार रहते हैं।

मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं। राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

उधर मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर अधिकारियों को उनके समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही सीएम योगी ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर जाकर राहत कार्य पर कराने के निर्देश दिए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH