National

सहयोगी दलों ने किया किनारा, इंडिया एलांयस की 6 दिसंबर को होने वाली बैठक टली

नई दिल्ली। कांग्रेस ने 6 दिसंबर को इंडिया एलांयस की बैठक बुलाई थी। हालांकि अब ये बैठक स्थगित कर दी गई है। दरअसल कई बड़े सहयोगी दलों ने इस बैठक से किनारा कर लिया है जिसके बाद कांग्रेस को ये फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा।

इस बैठक में अहम चेहरों में शामिल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आने से साफ मना कर दिया और उन्होंने कहा कि हमें इस बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है. इस मीटिंग के लिए मुझे किसी ने नहीं बुलाया है. उत्तरी बंगाल में मेरा 6 दिनों से सात दिनों का कार्यक्रम है.मैनें यह योजनाएं भी बनाई है. अगर मुझे बैठक के लिए बुलाते भी हैं तो हम अपनी प्लानिंग कैसे चेंज कर सकते हैं. इस बैठक में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है.

खबर तो यहां तक ​​आ रही है कि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी इस बैठक से किनारा कर लिया है. हालांकि, बैठक में पार्टी के किसी बड़े नेता के शामिल होने की बात सामने आई लेकिन अखिलेश यादव को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ. आपको बता दें कि अखिलेश यादव सार्वजनिक मंचों से मध्य प्रदेश में चुनावी गठबंधन न करने के फैसले की आलोचना कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि इस संबंध में देर रात हुई बातचीत के बाद अंतिम समय में सीट देने से इनकार करना विश्वासघात के समान है. चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस पर भी तंज कसा था.

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है.आपको बता दें कि इंडिया अलायंस बनाकर पूरे विपक्ष को एक मंच पर लाने वाले नीतीश कुमार 6 दिसंबर को होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे. पांच राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे ने यह बैठक बुलाई थी, लेकिन इंडिया अलायंस के बड़े सहयोगियों ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसके चलते यह बैठक टाल दी गई है.

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH