International

अमेरिका ने मार गिराया चीन का जासूसी गुब्बारा, ड्रैगन भड़का

नई दिल्ली। अमेरिका सेना ने उस चीनी गुब्बारे को हवा में मार गिराया है जो बीते दिनों अमेरिकी सीमा में दाखिल हो गया था। अमेरिका को शक था कि ये एक जासूसी गुब्बारा है जो यहां से जानकारियां निकालकर चीन को दे रहा था। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उन्होंने पेंटागन को आदेश दिया कि वह जल्द से जल्द संदिग्ध चीनी निगरानी गुब्बारे को मार गिराए।

अमेरिकी वायु सेना द्वारा सफल अभियान के बाद बाइडेन ने मैरीलैंड में मीडिया से बात की और कहा, ”बुधवार को जब मुझे गुब्बारे के बारे में बताया गया तो मैंने पेंटागन को इसे जल्द से जल्द मार गिराने का आदेश दिया। उन्होंने इसे करने का फैसला किया। जमीन पर किसी को नुकसान पहुंचाए बिना। उन्होंने फैसला किया कि ऐसा करने का सबसे अच्छा समय तब था जब यह खुले पानी के ऊपर था।

इसके अलावा, ऑपरेशन को अंजाम देने वाले एविएटर्स की सराहना करते हुए, बाइडेन ने कहा, “उन्होंने इसे सफलतापूर्वक नीचे गिरा दिया। मैं अपने एविएटर्स को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने यह किया। और हमें इसके बारे में थोड़ी देर बाद रिपोर्ट करनी होगी।”

जो बाइडेन कहा कि हमारे दो जहाज मौके पर मलबे उठाने पहुंच गए हैं। उनमें गोताखोरों के साथ साथ FBI के अधिकारी भी शामिल हैं। जरूरत पड़ने पर रिकवरी मिशन के लिए उनका भी इस्तेमाल किया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH