NationalTop News

UPSC CSE 2025 में अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, राजस्थान के रावतभाटा से निकलकर रचा इतिहास

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसकी चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है। अगस्त 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू फरवरी 2026 में लिया गया। इन सभी चरणों के पूरा होने के बाद यूपीएससी ने अंतिम मेरिट सूची जारी की है।

अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल कर पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन अंतिम चयन केवल कुछ सौ अभ्यर्थियों का ही हो पाता है। ऐसे में इस परीक्षा में टॉप करना बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

अनुज ने अपनी पढ़ाई के लिए रावतभाटा से जोधपुर का रुख किया। वहां उन्होंने एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई की और वर्ष 2023 में अपनी मेडिकल शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने दानिक्स (DANICS) जॉइन किया, जो सेंट्रल सिविल सर्विसेज (ग्रुप-बी) की प्रशासनिक सेवा है। अब यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में टॉप कर उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH