EntertainmentTop News

लाइव आकर टूट पड़े अनुराग डोभाल, 150 की स्पीड में गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश

नई दिल्ली/देहरादून। अनुराग डोभाल जो रियलिटी शो Bigg Boss 17 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं, इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। शनिवार रात उनके साथ दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले वह सोशल मीडिया पर लाइव थे और मानसिक रूप से काफी परेशान दिखाई दे रहे थे।

जानकारी के मुताबिक अनुराग अपनी फॉर्च्यूनर कार से हाईवे पर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान उनकी कार कई बार पलट गई, जिससे हादसा काफी गंभीर हो गया।हादसे के बाद अनुराग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी टीम की ओर से मैनेजर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर बताया कि अनुराग फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और इस समय लगातार कॉल या मैसेज करने से बचें।

मैनेजर के मुताबिक अनुराग को बाद में दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है और फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है। उन्होंने लोगों से अनुराग के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की है। साथ ही उन लोगों का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने उनकी लोकेशन ट्रैक करने और मदद पहुंचाने में सहयोग किया। इससे पहले अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति के बारे में खुलकर बात की थी। वीडियो में उन्होंने बताया था कि वह लंबे समय से तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहे हैं।

अनुराग ने यह भी कहा था कि उनकी इंटरकास्ट शादी को लेकर परिवार में काफी मतभेद रहे। उनके मुताबिक शादी से पहले ही उनके माता-पिता ने समारोह में शामिल होने से मना कर दिया था, जिसके कारण सारी जिम्मेदारियां उनके ऊपर आ गईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी को परिवार ने घर में स्वीकार नहीं किया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH