Top NewsUttar Pradesh

अपना दल विधायक राहुल कोल का निधन, मुंबई के कैंसर हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस  

मिर्जापुर। उप्र के मिर्जापुर जनपद की छानबे विधानसभा सीट से अपना दल (एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल का मुंबई स्थित एक कैंसर हॉस्पिटल में आज बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और इलाज करा रहे थे। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि परिवार की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।

राहुल प्रकाश कोल छानबे विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार विजयी हुए और विधायक बने। 2017 विधान सभा चुनाव में वे सबसे कम उम्र के विधायक बने थे। उनके पिता पकौड़ी लाल कोल राबर्ट्सगंज सीट से अपना दल (एस) के सांसद हैं।

कुछ दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनसे मुलाकात की थी और इस दौरान राहुल कोल के रोने के समय उनको ढाढस बंधाते उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर दिखी थी। कोल बिरादरी का राहुल प्रकाश कोल बड़ा चेहरा थे। विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन को पर नेताओं द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि प्रेषित की गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH