Uttar Pradesh

सुनियोजित तरीके से की गई अतीक और अशरफ की हत्या: रामगोपाल यादव

इटावा। अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि अतीक और उनके भाई अशरफ की हत्या पूरी तरह से सुनियोजित तरीके से की गई है। यादव ने प्रदेश की बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से कहा था कि मिट्टी मे मिला देंगे, यह एक तरह से मुख्यमंत्री का आदेश या फरमान था। जो कुछ हुआ है यह उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है। रामगोपाल ने कहा कि इलाहाबाद में चर्चा है कि अतीक के नाबालिग बच्चों की भी हत्या हो जाएगी।

रामगोपाल यादव ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के खात्मे की तरफ ले जाने वाली घटना है और राजशाही में ही ऐसा होता था, जहां राजा ही सब कुछ होता था। अब देश उसी तरफ जा रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया ट्रायल की वजह से अतीक को मारा गया है। अतीक को तो सिर्फ एक केस में ही सजा हुई थी, लेकिन मीडिया ने अतीक को माफिया बना दिया था।

मुख्य मंत्री के कुछ निकट के बड़े अधिकारी माफियाओं के साथ मिले हुए हैं और वही ये व्यापर कर रहे हैं। उन्हीं के हाथों यह सब होना था। अगर जांच करने वाली एजेंसी सही होगी तो बड़े से बड़े लोग फंस जायेंगे। अतीक 89, 91, 93 में निर्दलीय विधायक बने थे। फूलपुर से सपा से सांसद रहे तो क्या कोई गुंडा बदमाश इतने चुनाव जीत सकता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH