NationalTop NewsUttar Pradesh

गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर चला बाबा का बुलडोजर

नोएडा। नोएडा सेक्टर 93 के ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से गुंडागर्दी करने वाले कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर योगी सरकार की सख्ती शुरू हो गई है। नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल 8 की टीम ने त्यागी द्वारा सोसायटी में किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है।

आज सोमवार को सोसायटी में नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी मजदूरों के साथ पहुंचे और श्रीकांत के अवैध निर्माण पर हथौड़ा चलाया। इसके बाद तुरंत बुलडोजर भी पहुंच गए और श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। अब तक श्रीकांत की ओर से धमकाई जाती रहीं महिलाओं ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया।

देर से लिया गया सही ऐक्शन

त्यागी के खिलाफ बुलडोजर का तालियों के साथ स्वागत करने वाली महिलाओं ने कहा बहुत सही ऐक्शन लिया गया है। हमें योगी सरकार से यही उम्मीद थी। ऐक्शन देर से लिया गया, लेकिन सही लिया गया। एक साल से मेंटेनेंस चार्ज नहीं दिया था। हमें बहुत खुशी है कि बुलडोजर बाबा का बुलडोजर चला है। योगी जी सबके लिए एक जैसे हैं। श्रीकांत त्यागी की तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, उसे जल्दी गिरफ्तार किया जाए।

इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग के महाप्रबंधक इश्तियाक अहमद मौके पर मौजूद रहे। श्रीकांत त्यागी ने लंबे समय से अवैध निर्माण किया हुआ था। 2019 में भी सोसायटी के लोगों ने उसके खिलाफ नोएडा अथॉरिटी से शिकायत की थी, लेकिन अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए वह बचता रहा है। अब महिला से बदसलूकी और गाली-धमकी देते हुए उसका वीडियो वायरल होने के बाद वह कार्रवाई की जद में आ गया है

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH