InternationalTop News

बांग्लादेश की फेमस एक्ट्रेस मेहर अफरोज गिरफ्तार, देश के खिलाफ साजिश रचने का है आरोप

ढाका। बांग्लादेश की फेमस एक्ट्रेस मेहर अफरोज शाओन को राजद्रोह और देश के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। नकी गिरफ्तारी ढाका के धानमंडी इलाके से हुई है। मेहर बांग्लादेश की मौजूदा सरकार के खिलाफ बोलती रही हैं। वह मोहम्मद यूनुस सरकार की खुले तौर पर आलोचना कर चुकी हैं।

आपको बता दें कि मेहर अफरोज शाओन बांग्लादेश की वो एक्ट्रेस हैं जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वो अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की कड़ी आलोचक रही हैं। खबरों की माने तो, इसी वजह से उनके खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगा है जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिटेक्टिव ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर रेजाउल करीम मलिक ने ढाका ट्रिब्यून से बातचीत में बताया कि उन्हें गुरुवार रात धानमंडी से हिरासत में लिया गया था। मेहर अफरोज एक मशहूर एक्ट्रेस होने के साथ साथ डांसर, सिंगर और डायरेक्टर भी हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH