RegionalTop News

भगवंत सिंह मान ने मोहाली में ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ की तैयारियों का लिया जायजा, औद्योगिक विकास को बताया निर्णायक कदम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में 13 से 15 मार्च 2026 को होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ की तैयारियों का जायजा लिया और इसे प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला निर्णायक कदम बताया। उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक सम्मेलन उद्योग-अनुकूल नीतियों और निवेश के अवसरों के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन ‘पंजाब मीन्ज़ बिजनेस-पॉलिसी टू प्रैक्टिस’ (नीति से अमल) के विषय पर आधारित होगा। इसके तहत उद्घाटन, समापन, कंट्री सैशन, प्लेनरी सैशन और सेक्टरल सैशन जैसी महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पहले ही गुरुग्राम, नई दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई और जापान, दक्षिण कोरिया जैसे देशों में रोड शो आयोजित किए हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि सम्मेलन निवेशकों के लिए बड़ा अवसर है और इसमें देशभर और विश्व के औद्योगिक दिग्गजों से समर्थन मिला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था को कृषि क्षेत्र की चुनौतियों से उबारने और विकास को गति देने के लिए औद्योगिकीकरण ही सबसे कारगर समाधान है। मुख्यमंत्री ने सामूहिक विचार-विमर्श पर भी बल दिया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक दिग्गजों के साथ चर्चा के बाद प्रदेश के लिए उद्योग-अनुकूल कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने पंजाबी उद्यमियों की हिम्मत और काबिलियत की सराहना करते हुए कहा कि पंजाबी दुनिया में कहीं भी कमाल कर सकते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH