NationalTop News

आज नगरोटा से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, वीडियो जारी कर उर्मिला मातोंडकर हुई शामिल

जम्मू। जम्मू के सिद्दड़ा स्थित वन सुरक्षाबल मैदान पर रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह सात बजे भारत जोड़ो यात्रा शीतली (नगरोटा चेक पोस्ट के पास) से शुरू हुई। यात्रा नगरोटा के पुराने रूट से आगे बढ़ी। इसमें झज्जर कोटली तक यात्रा का जाना प्रस्तावित है, जिसके आगे रैंबल उधमपुर से यात्रा शुरू होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस के शेड्यूल के तहत आज 25 जनवरी की सुबह 8 बजे यात्रा मैत्रा रामबन से शुरू होकर खोबाग में रुकेगी और दोपहर 2 बजे हरपुरा बनिहाल के लिए रवाना होगी। इस दौरान शाम 4 बजे लंबेड बनिहाल में कॉर्नर बैठक का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर यात्रा को विश्राम दिया जाएगा।

इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री एवं कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर आज मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं।

यात्रा में जुड़ने से पहले सुबह जम्मू से उर्मिला मातोंडकर ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि उनके लिए यह यात्रा राजनीति से अधिक सामाजिक महत्व रखती है। सामाजिक मूल्यों पर चलने वाले इस कारवां में वह शामिल हो रही हैं। इस यात्रा में बहुत सारा प्यार, स्नेह, विश्वास और भारतीयता है और यह भारतीयता का दीया सबके मन में इसी तरह जलता रहना चाहिए।

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत नगरोटा से हुई। झज्जर कोटली तक यात्रा का जाना प्रस्तावित है, जिसके आगे रैंबल उधमपुर से यात्रा शुरू होगी।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH