NationalTop Newsमुख्य समाचार

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बोली- सुबह की ‘आजान’ से संतो की साधना होती है ‘भंग’

भोपालः अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वालीं भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अब सुबह-सुबह जोर-जोर की आवाजों (अजान) पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि सुबह बहुत जोर-जोर से आवाजें आती हैं। बीमारों का भी इससे तकलीफ होती है। साधु संन्यासियों की साधना का भी यही वक्त होता है। उन्हें भी परेशानी होती है। इससे बवाल मच गया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

रामादलम के बैनर तले मंदिर निर्माण के दो वर्ष पूर्ण होने पर बैरसिया में विजय उत्सव मनाया गया। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी पहुंचीं थीं। अपने संबोधन में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सुबह पांच बजकर कुछ मिनट पर बहुत जोर-जोर से आवाजें आती हैं। वो आवाजें लगातार आती हैं। सबकी नींद हराम होती है। कुछ बीमार होते हैं, उनको भी तकलीफ होती है। साध्वी प्रज्ञा यहीं नहीं रुकीं। साधु सन्यासियों की साधना का भी यही वक्त होता है और उनकी साधना में भी इससे परेशानी होती है।

विधायक मसूद बोले- कभी गैस पीड़ितों की आवाज क्यों नहीं उठाई
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान के बाद भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने उन पर निशाना साधा। मसूद ने कहा कि भोपाल की सांसद को ‘अजान’ से तकलीफ हो रही है। कभी उन्होंने गैस पीड़ितों की आवाज क्यों नहीं उठाई? एम्स में गड़बड़ी के बारे में वे सिर्फ बातें करती रहीं, लेकिन कोई आवाज नहीं उठाई। वे इसलिए ऐसे बयान देती हैं क्योंकि वे भोपाल का विकास नहीं कर पाईं। कोरोना के समय वे गायब रहीं। हर तरफ असफल हो गईं, इसलिए चर्चा में बने रहने के लिए वे ऐसे बयान दे रही हैं।

सोनू निगम के बयान पर मचा था बवाल
इससे पूर्व सोनू निगम ने अजान की आवाज को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि लाउडस्पीकर की आवाज से उन्हें सुबह-सुबह काफी परेशानी होती है। इसके बाद इस बयान पर काफी बवाल भी हुआ था।

 

=>
=>
loading...