NationalTop News

कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप- खरगे व उनके परिवार की हत्या की रची जा रही है साजिश

बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीख (10 मई) जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, भाजपा, कांग्रेस व जनता दल सेकुलर (जेडीएस) के बीच जुबानी जंग एवं आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जान पर खतरा होने का बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भाजपा नेता खरगे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रहे हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के चित्तापुर से उम्मीदवार, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के पसंदीदा हैं। उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग से साजिश की बात साफ है।

सुरजेवाला ने कॉन्फ्रेंस में एक ऑडियो क्लिप भी बजाई और दावा किया कि चित्तापुर से भाजपा विधायक मणिकांत राठौड़ ने खरगे के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही खरगे और उनके परिवार को मारने की बात भी करते सुने गए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “मुझे पता है कि प्रधानमंत्री इस बात पर भी चुप रहेंगे। कर्नाटक पुलिस और चुनाव आयोग भी इस पर मौन धारण कर लेंगे। लेकिन कर्नाटक के लोग चुप नहीं बैठेंगे और इसका करारा जवाब देंगे।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH