RegionalTop News

बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी की दूसरी उम्मीदवार सूची जारी, अलीनगर से मैथिली ठाकुर को मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सबसे खास नाम लोकगायिका मैथिली ठाकुर का है, जिन्हें अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

अब तक भाजपा 83 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। दूसरी सूची में जिन नामों को शामिल किया गया है, वे इस प्रकार हैं

विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम

अलीनगर मैथिली ठाकुर

हायाघाट रामचंद्र प्रसाद

मुजफ्फरपुर रंजन कुमार

गोपालगंज सुभाष सिंह

बनियानपुर केदारनाथ सिंह

छपरा छोटी कुमारी

सोनपुर विनय कुमार सिंह

रोसड़ा (अजा) बीरेंद्र कुमार

बाढ़ सियाराम सिंह

अगिआंव (अजा) | महेश पासवान

शाहपुर राकेश ओझा

बक्सर आनंद मिश्रा (आईपीएस)

मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुआ था। वे लोक संगीत की दुनिया में एक प्रसिद्ध नाम हैं। उनके पिता रमेश ठाकुर मैथिल संगीतकार और शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता का नाम भारती ठाकुर है। 25 वर्षीय मैथिली पारंपरिक और लोक गायन के लिए जानी जाती हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

कुछ समय पहले मैथिली ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े तथा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी, जिसके बाद से उनके राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के तहत 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
इस बार का बिहार चुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि जनसुराज जैसी नई पार्टी भी मैदान में है। अब देखना यह होगा कि जनता पारंपरिक दलों पर भरोसा बनाए रखती है या नए विकल्प को मौका देती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH