RegionalTop News

बिहार बजट सत्र: तेजस्वी यादव घायल पैर के बावजूद पहुंचे विधानसभा, नीतीश कुमार ने हाल जाना

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा पहुंचे। इस दौरान वे गाड़ी से उतरकर लंगड़ाते हुए विधानसभा परिसर के अंदर गए, जिसका वीडियो मीडिया कैमरों में कैद हो गया और चर्चा का विषय बन गया। जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव के पैर में चोट के कारण उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी। 25 जनवरी को उनके पैर का नाखून उखड़ गया था, जिसके बाद से उन्हें काफी दर्द है। इसके बावजूद उन्होंने बजट सत्र में शामिल होने का निर्णय लिया। विधानसभा में उनके प्रवेश और सेंट्रल हॉल तक जाने के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था भी कराई गई।

सत्र के दौरान हल्का-फुल्का दृश्य भी देखने को मिला। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जब सत्ताधारी पार्टी के विधायक तालियां बजा रहे थे, तब तेजस्वी यादव चुपचाप बैठे रहे। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा, “तुम भी ताली बजाओ,” जिससे तेजस्वी यादव हंस पड़े। इसके बाद नीतीश ने उनका हाल भी जाना।

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। सत्र की औपचारिक शुरुआत सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के साथ हुई। इस संबोधन के बाद सदन के पटल पर ‘आर्थिक सर्वेक्षण’ पेश किया जाएगा, जिसमें राज्य की मौजूदा आर्थिक स्थिति और पिछले एक साल में हुए विकास कार्यों के आंकड़े साझा किए जाएंगे। सत्र की शुरुआत से पहले विपक्षी सांसदों ने नीट की छात्रा की मौत के मामले पर भी प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक कमरूल होदा हाथ में पोस्टर लिए नजर आए और सदन के भीतर न्याय की मांग की गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH