NationalTop News

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार, मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम फेस

पटना । बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बताया कि इस चुनाव में सभी सहयोगी दलों ने तेजस्वी यादव के नाम का समर्थन करने का निर्णय लिया है।

महागठबंधन की ओर से उपमुख्यमंत्री पद के लिए वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को चुना गया है। गहलोत ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि के रूप में मुकेश सहनी इस पद के लिए उपयुक्त चेहरा हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महागठबंधन की ओर से और उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।

तेजस्वी यादव ने अपने बयान में भाजपा और नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का चेहरा इस्तेमाल कर कुछ नेता चुनाव में भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए में अन्याय हो रहा है और भाजपा के लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन केवल सरकार और मुख्यमंत्री के लिए नहीं, बल्कि बिहार के विकास के लिए काम करेगा और उन्होंने सभी सहयोगी दलों द्वारा जताए गए विश्वास का धन्यवाद किया।वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार के तीन अलग-अलग स्थानों पर चुनावी रैलियां करेंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH