NationalTop News

महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद के बीच भाजपा नेता निशिकांत दुबे का बड़ा बयान, कहा – ‘पटककर मारेंगे’

मुंबई। महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद ने नया रूप ले लिया है। निशिकांत दुबे की पटक पटककर मारेंगे वाले बयान पर बवाल मच गया है। मनसे और उद्धव की शिवसेना उन्हें पार्टी से हटाने की मांग कर रहे हैं तो इन सबके बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 8 जुलाई को प्रदर्शन किया। मनसे नेता संदीप देशपांडे ने निशिकांत दुबे के बयान पर कहा कि हमने अपनी ताकत दिखा दी है। न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में संदीप देशपांडे ने कहा, “ये सारा बीजेपी का किया हुआ है. क्योंकि वो बिहार चुनाव में कुछ फायदा पाना चाहते हैं और वो महाराष्ट्र में अशांति पैदा करना चाहते हैं।

देशपांडे ने मराठी में बयान दिया और कहा कि लेकिन मैं एक बात साफ कर दूं कि बीजेपी बिहार में बैठकर ये नहीं डिसाइड कर सकती कि महाराष्ट्र में क्या होगा। उन्होंने कड़े स्वर में कहा कि महाराष्ट्र में क्या होगा, इसका फैसला मराठी मानुष करेंगे, लोग ये बात अच्छी तरह से समझ लें। ये महाराष्ट्र है और हम फैसला करेंगे, न कि कोई दुबे, छुबे और पौबे।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा, “महाराष्ट्र और मराठी भाषा को लेकर किसी भी मराठी व्यक्ति के मन में कभी कोई संदेह नहीं रहा। अगर किसी को संदेह है, तो वह भाजपा है। निशिकांत दुबे के माध्यम से भाजपा ने अपने मन की बात सामने रखी है। अगर भाजपा में थोड़ी भी नैतिकता है, तो उन्हें निशिकांत दुबे को पार्टी से निकाल देना चाहिए… महाराष्ट्र ने उन्हें इतनी बड़ी जीत दी, और बदले में उन्हें क्या मिला?… मुंबई में रहने वाला हर व्यक्ति, चाहे उसकी भाषा कोई भी हो, पहले मराठी है… अगर निशिकांत दुबे जैसे लोग इस तरह के बयान देते हैं, तो इसका लोगों के दिमाग पर नकारात्मक असर पड़ेगा… हम मांग करते हैं कि निशिकांत दुबे को पार्टी से निकाला जाए

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH