नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह उस वक्त हुई जब बीजेपी किसान मोर्चा के नेता सुरेंद्र मटियाला अपने ऑफिस में बैठे हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, द्वारका जिला के मटियाला इलाके में बीजेपी किसान मोर्चा के नेता सुरेंद्र मटियाला को गोली मारी गई है। वहीं इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने जानकारी दी कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। हालांकि हमले के पीछे मकसद को लेकर जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सुरेंद्र मटियाला ने नगर निगम का चुनाव लड़ा था।
बता दें कि दिल्ली के तिहाड़ जेल में भी शुक्रवार को गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या की खबर आई है। तेवतिया पर 14 अप्रैल की शाम लगभग पांच बजे हुई। प्रिंस तेवतिया जेल नंबर 3 में बंद था। उसपर चाकू से 5 से 7 वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि रोहित चौधरी गैंग के लोगों से प्रिंस तेवतिया का झगड़ा हुआ था। इस मामले में जांच की जा रही है।




