City News

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिन पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

लखनऊ। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिन के अवसर पर संपूर्ण भारत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ये आयोजन उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में महासंघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसी क्रम में लखनऊ में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में महासंघ के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह ने कहा अगर हर व्यक्ति अपने जन्मदिन के अवसर पर इस तरह का शिविर लगवाये तो रक्त की कमी से किसी की जान नहीं जाएगी। वैसे भी रक्तदान को लोग महादान कहते हैं।

इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारी राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह, लखनऊ जिलाध्यक्ष अजय पांडे, लखनऊ ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश लोधी, विशाल तिवारी, राघवेन्द्र तिवारी, दीपक पाठक, प्रशांत मिश्रा, रजत गुप्ता, आकाश इत्यादि लोगों ने रक्तदान किया। चिकित्सालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों डाॅ सुनील भारतीय (निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक), डाॅ राजेश कुमार श्रीवास्तव (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक), डॉ रत्ना पांडे, डॉ संगीता टंडन, डॉ प्रवीण कुमार, लैब टेक्नीशियन विवेक तिवारी, लैब टेक्नीशियन अशोक शुक्ला, कनिष्ठ सहायक अमित वर्मा ने इस रक्तदान में संपूर्ण सहयोग किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH