BusinessNationalTop News

Budget 2023: टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव, अब 7 लाख रुपए की कमाई तक कोई टैक्स नहीं

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को देश का आम बजट पेश किया है। उन्होंने आयकर को लेकर बड़ा एलान किया है। मिडिल क्लास वर्ग जिसका इंतजार कर रहा था, वित्त मंत्री ने उसकी घोषणा कर दी है।

आयकर को लेकर बड़ी घोषणा

वित्त मंत्री ने एलान किया कि सात लाख तक सालाना कमाने वालों को कोई कर नहीं देना होगा। इसकी घोषणा होते ही सांसद मेज थपथपाकर वित्त मंत्री का धन्यवाद करते दिखे। वहीं, इसके साथ ही टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया है।

नए टैक्स स्लैब के मुताबिक, तीन लाख तक की सालाना आय वाले कर्मियों को टैक्स नहीं देना होगा। 3-6 लाख की सालाना इनकम वालों को 5 फीसदी, 6-9 लाख की सालाना आय वाले लोगों को 10 फीसदी, 9-12 लाख रुपये सालाना कमाने वालों को 15 फीसदी आयकर देना होगा।

वहीं, 12-15 लाख की सालाना इनकम वाले लोगों को 20 फीसदी और 15 लाख से ज्यादा इनकम वालों को 30 फीसदी टैक्स चुकाना होगा।

पहले 5 लाख तक की इनकम थी टैक्स फ्री

बता दें कि वर्तमान में 5 लाख रुपये तक की आय वाले को कोई आयकर नहीं देना पड़ता था, अब 7 लाख रुपये तक की सालाना आय वालों को टैक्स नहीं देना होगा।

कैसी होगी नई कर व्यवस्था?

आय                    टैक्स रेट

0-3 लाख           कोई टैक्स नहीं

3 से 6 लाख    5%

6 से 9 लाख    10%

9 से 12 लाख   15%

12 से 15 लाख  20%

15 लाख से अधिक      30%

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH