NationalTop News

CAA को लागू करना है तो लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को दें वोट: कोलकाता में बोले अमित शाह

कोलकाता। कोलकाता के धर्मतल्ला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिली। बुधवार की इस रैली के लिए मंगलवार शाम से ही लोग बंगाल के विभिन्न हिस्सों से कोलकाता पहुंचने शुरू हो गए थे। भाजपा की इस रैली के लिए तैयारियां भी जोरो शोरों से की गई थी। इस रैली को लेकर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि उन्होंने इस रैली के लिए अदालत से अनुमति ली है।

CAA को लेकर कही ये बात

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता भ्रष्ट तृणमूल सरकार (TMC) को सत्ता से बाहर करने वाली है। उन्होंने कहा, ‘कोलकाता में प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए मैं यह कहता हूं कि बंगाल के लोग टीएमसी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए तैयार है।’

केंद्रीय गृहमंत्री ने आगे कहा, ‘अगर बंगाल में विकास चाहिए, सीमाओं की सुरक्षा चाहिए, सीएए लागू करना है तो अगले वर्ष लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना होगा। इसके साथ ही बंगाल से भारी मतों से भाजपा के सदस्यों को जीताकर संसद भेजना होगा।’

धर्मतला में भाजपा की विशाल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘बंगाल की भूमि ने हमेशा देश को दिशा दिखाई। 2014 में मैं आया था, यहीं से मैंने बंगाल की जनता से तृणमूल कांग्रेस को हटाने का कॉल दिया था।’

CAA को लेकर शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी भले ही इसका विरोध कर रही हो लेकिन कोई भी इसे लागू करने से नहीं रोक सकता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2026 में राज्य में दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। अगले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का नींव तैयार करेगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH