NationalTop News

CBSE 12 RESULT: 10वीं-11वीं और 12वीं के प्रदर्शन के आधार पर मिलेंगे नंबर, 31 जुलाई को रिजल्ट

नई दिल्ली। अब तक सीबीएसई 12वीं के छात्र इस चिंता में थे उनका मूल्यांकन कैसे होगा। अब सीबीएसई ने उनकी चिंता को दूर कर दिया है। सीबीएसई ने आज सुप्रीम कोर्ट को 12वीं कक्षा के नतीजे का फॉर्मूला बता दिया है। फॉर्मूले के मुताबिक 12वीं का रिजल्ट 10वीं, 11वीं और 12वीं में  प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा।

10वीं और 11वीं क्लास में टर्म परीक्षा में जिन तीन विषयों सबसे ज़्यादा अंक मिले होंगे, उनके आधार पर मार्किंग होगी। सीबीएसई ने बताया है कि बारहवीं में यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल में मिले नंबरों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

सीबीएसई ने कहा है कि रिजल्ट के लिए जो फॉर्मूला बनाया गया है, उसके आधार पर 31 जुलाई तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। वहीं अगर कोई छात्र इसमें फेल होता है तो उन्हें ‘इसेन्शल रिपीट’ या ‘कम्पार्टमेंट’ श्रेणी में रखा जाएगा। वहीं अगर कोई छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है तो अगली बोर्ड परीक्षा में बैठ सकता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH