SportsTop News

आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई को बड़ा झटका, चोट के कारण नाथन एलिस पूरे टूर्नामेंट से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह चोट से उबर नहीं पाएंगे और इस सीजन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

नाथन एलिस को टीम में डेथ ओवर स्पेशलिस्ट की भूमिका के लिए अहम माना जा रहा था। ऐसे में उनके बाहर होने से गेंदबाजी आक्रमण पर असर पड़ सकता है। फिलहाल फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन जल्द ही नए खिलाड़ी के नाम की घोषणा होने की संभावना है।

एलिस के बाहर होने के बाद टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए यह चिंता का विषय बन गया है। डेथ ओवरों में उनकी कमी टीम को महसूस हो सकती है, क्योंकि वह इस भूमिका में खास पहचान रखते हैं। हालांकि, चेन्नई के पास तेज गेंदबाजी के अन्य विकल्प मौजूद हैं। टीम में मैट हेनरी, मुकेश चौधरी, खलील अहमद और गुरजपनीत सिंह जैसे गेंदबाज शामिल हैं, जो जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

टीम संयोजन की बात करें तो स्क्वॉड में ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, नूर अहमद, राहुल चाहर, अकील होसेन, मैथ्यू शॉर्ट और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। अब देखना होगा कि टीम इस चुनौती से कैसे निपटती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH