RegionalTop News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुजुर्गों के हितों और पेंशन नीति पर लोगों को दी जानकारी

पिहोवा में आयोजित एक शादी समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की जनता को मोदी सरकार की गारंटी पर विश्वास है और डबल इंजन सरकार लाभार्थियों के पैसे सीधे उनके खातों में पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान और स्वास्थ्य की चिंता प्रदेश सरकार की प्राथमिकता बताया।

सैनी ने कहा कि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मृत पेंशन लाभार्थियों की पेंशन नियम के अनुसार बंद कर दी गई है। अक्टूबर 2024 से तकनीकी कारणों से मृतकों का डाटा नहीं मिला था, जो नवंबर 2025 में प्राप्त होने के बाद एकमुश्त पेंशन काटी गई। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में लोगों ने डाटाबेस में छेड़छाड़ कर पेंशन स्वीकृत करवा ली थी, जिन्हें अब स्थगित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ऐसे मामलों में आय प्रमाण उपलब्ध कराने पर पेंशन का सत्यापन करके बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में पेंशन लाभार्थियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इस मौके पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, खेलमंत्री गौरव गौतम, कालका विधायक शक्ति रानी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH