RegionalTop News

सीएम भगवंत मान ने आज बुलाई कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज जल स्रोत विभाग के अधिकारियों और मंत्री के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में इंटीग्रेटेड स्टेट वाटर प्लान तैयार करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर पानी के संरक्षण और संभाल के लिए योजना बनाई जाएगी। सीएम ने कहा कि पंजाब के पानी की एक-एक बूंद कीमती है, चाहे वह सिंचाई के लिए हो या पीने के लिए। आने वाली पीढ़ियों के लिए हम धरती के नीचे के पानी को बचाने के लिए भी विशेष प्रयास कर रहे हैं।

पंजाब कैबिनेट की आज महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास पर दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा पंजाब कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे।हालांकि फिलहाल बैठक के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH