Top NewsUttarakhand

रुड़की में सीएम धामी का भव्य स्वागत, जीवनदीप आश्रम में हवन–पूजन और कन्या पूजन कार्यक्रम में शामिल

रुड़की में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जीवनदीप आश्रम पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपनी पत्नी गीता धामी के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में हवन–पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी सभागार के लोकार्पण की तैयारियों को लेकर संतों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

सीएम धामी 1100 बाल कन्याओं के पूजन और पांच कन्याओं के विवाह समारोह में भी उपस्थित रहे, जहां पूरा वातावरण धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द से भरा नजर आया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री का तालियों और नारों से स्वागत किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे।

 

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH