RegionalTop NewsUttarakhand

Uniform Civil Code धन्यवाद रैली में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, लिब्बरहेड़ी में चलाया ट्रैक्टर

हरिद्वार: उत्तराखंड के दो बड़े नेता हरीश रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. हरीश रावत अक्सर काफल, ककड़ी और बुरांश के फूल के जूस की दावत देते दिखते हैं, तो सीएम धामी भी कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे वो आम जनता के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. इस बार सीएम धामी, हरीश रावत से भी एक कदम आगे निकल गए.

धन्यवाद रैली में सीएम धामी का अनोखा अंदाज: उत्तराखंड में धामी सरकार ने 27 जनवरी 2025 को यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता लागू की थी. यूसीसी लागू हुए 4 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है. शांतिपूर्वक यूसीसी लागू होने के बाद सीएम धामी लगातार राज्य में धन्यवाद रैली आयोजित कर रहे हैं. इन रैलियों में लोगों से बातें कर रहे हैं. सरकार की योजनाएं बता रहे हैं. रविवार को सीएम धामी हरिद्वार जिले के लिब्बरहेड़ी में धन्यवाद रैली में पहुंचे थे. इस दौरान उनका अनोखा अंदाज देखने को मिला.

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH