Regional

सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के नागरिकों के लिए हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा शुरू करने का एलान किया

रांची। झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के नागरिकों के लिए हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने खर्च पर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाएगी और इसके लिए सभी प्रमुख अस्पतालों में हेलीपैड का निर्माण भी किया जाएगा। यह पहल झारखंड की स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

अक्सर सड़क दुर्घटनाओं या अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी हो जाती है, जिससे उनकी जान पर खतरा बढ़ जाता है। झारखंड जैसे राज्य में जहां कई इलाकों में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है, वहां हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है। इस सेवा के जरिए गंभीर मरीजों को मात्र आधे घंटे में राज्य के प्रमुख अस्पतालों, जैसे रांची स्थित रिम्स, तक पहुंचाया जा सकेगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि झारखंड के सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में हेलीपैड बनाए जाएंगे। इससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तेजी से शिफ्ट करना आसान होगा। यह योजना खासकर ग्रामीण इलाकों और दूर-दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने में मदद करेगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH