RegionalTop News

झारखंड आंदोलन के अग्रणी दुर्गा सोरेन की जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन का नमन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपने बड़े भाई और झारखंड आंदोलन के अगुवा नेता स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोवाडीह स्थित स्व. दुर्गा सोरेन चौक पहुंचे, जहां उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सोशल मीडिया पर भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए सीएम ने लिखा “झारखंड आंदोलन के अगुवा नेता, महान क्रांतिकारी और योद्धा, मेरे मार्गदर्शक आदरणीय दादा स्व. दुर्गा सोरेन जी की जयंती पर शत-शत नमन। झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में आपका योगदान सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।उल्लेखनीय है कि दुर्गा सोरेन झामुमो के कद्दावर नेता थे। उन्होंने झारखंड आंदोलन को धार दी और राज्य निर्माण की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। आज भी उनके संघर्ष और योगदान को झारखंड की जनता कृतज्ञतापूर्वक याद करती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH