RegionalTop News

सीएम मोहन यादव चित्रकूट के धार्मिक दौरे पर,भगवान कामतानाथ के किए दर्शन-पूजन

मैहर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मैहर के बाद चित्रकूट के धार्मिक दौरे पर पहुंचे हैं। अपने प्रवास की शुरुआत उन्होंने कामदगिरि की पुण्य भूमि पर स्थित भगवान कामतानाथ के दर्शन-पूजन से की है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की।

दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज श्रीराम प्राकट्य पर्व और चित्रकूट गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए चित्रकूट पहुंचे हैं। अपने प्रवास की शुरुआत उन्होंने भगवान कामतानाथ के प्राचीन मुखारबिंद के दर्शन एवं आरती से की। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्थानीय धार्मिक आयोजन में भाग लिया। वह मंदाकिनी गंगा के पावन तट स्थित भरत घाट पर दीप प्रज्वलित करने पहुंचे। सीएम यादव ने श्रीराम प्राकट्य पर्व और चित्रकूट गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रमों में भाग लेकर प्रदेशवासियों को संबोधित किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चित्रकूट केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का जीवंत केंद्र है। यह वह तपोभूमि है जहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता और भाई लक्ष्मण सदा निवास करते हैं। इस तपोभूमि चित्रकूट में आकर मैं स्वयं को धन्य मानता हूं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH