RegionalTop News

सीएम नायब सिंह सैनी ने भगवंत मान पर किया जुबानी हमला

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को पंजाब के सुनाम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर जुबानी हमला बोला। सैनी ने कहा कि आप न दिल्ली और न पंजाब में अपने वायदों पर खरी उतर पाई। हरियाणा समेत पंजाब व दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाए। हरियाणा के लोगों ने केजरीवाल को मुंह नहीं लगाया और दिल्ली ने झूठे वायदे करने के चलते सत्ता से बेदखल कर दिया। अब पंजाब के लोग इस पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए आतुर हैं और पंजाबियों को भाजपा से आस है।

सीएम सैनी वीरवार को सुनाम में भाजपा की प्रदेश सचिव दामन बाजवा के नेतृत्व में आयोजित शहीद ऊधम सिंह के 86वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के लोग इस सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं। किसान-मजदूर से लेकर व्यापारी, कारोबारी, मुलाजिम आप सरकार से दुखी हैं।

पंजाब की तरफ हरियाणा को बीबीएमबी का बकाया बिल भेजने के सवाल सैनी ने कहा कि बातचीत चल रही है, आपस में बैठकर हल हो जाएगा। पंजाब में उनकी बढ़ रही गतिविधियों पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि वह तो पंजाब में हमेशा आते रहते हैं। शहीद भगत सिंह को नमन करने खटकडकलां गए थे। संगरूर, लुधियाना के अलावा अब सुनाम में शहीद ऊधम सिंह की जन्मस्थली पर आने का सौभाग्य मिला है। वे शहीद के परिजनों से मिले हैं। उन्हें उचित मान-सम्मान और सहूलियतें मिलनी चाहिए। ऊधम सिंह ने पूरे देश के लिए कुर्बानी दी थी। इस मौके पर भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, भाजपा की प्रदेश सचिव दमन बाजवा, हरमनदेव सिंह बाजवा, दयाल सिंह सोढ़ी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH