RegionalTop News

सीएम सुक्खू ने बोले – राज्यसभा चुनाव का फैसला हाईकमान करेगी, हिमाचल सदन पर रेड दुर्भाग्यपूर्ण

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए अभी समय है और इसमें उम्मीदवार का चयन कांग्रेस हाईकमान करेगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रत्याशी का चयन करेंगे और उसके बाद विधानसभा में वोटिंग के जरिए उसे राज्यसभा भेजा जाएगा।

सुक्खू ने कहा कि वे चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी सहयोग करे, लेकिन भाजपा इस सहयोग के पक्ष में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि 15वें वित्त आयोग के दौरान भाजपा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा प्रदेश अध्यक्ष ने आरडीजी के हितों की बात उठाई, लेकिन हिमाचल प्रदेश के हितों और अधिकारों की रक्षा के सवाल पर उन्होंने हल्ला मचाया। सुक्खू ने कहा कि जनता देख रही है कि प्रदेश के हित की लड़ाई कौन लड़ रहा है।

हिमाचल सदन पर हुई रेड को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिल्ली में हिमाचल सदन में ठहरे हुए थे और वहां उनके युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सदन में बुकिंग सीएम कार्यालय से नहीं होती बल्कि सभी के लिए की जाती है। सुक्खू ने कहा कि यदि इस तरह की रेड करनी थी, तो इसकी जानकारी पहले दी जानी चाहिए थी। उन्होंने लोकतंत्र में शांतिप्रिय विरोध करने वालों की गिरफ्तारी पर भी चिंता जताई और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH