Top NewsUttar Pradesh

ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में अपने आखिरी ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया। यह ऑस्ट्रेलिया पर भारत की ओलंपिक में 52 साल में पहली विजय है। इस ऐतिहासिक जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय टीम और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भारतीय टीम के विजयरथ के निरंतर जारी रहने की भी कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। 52 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया पर विजय प्राप्त की है। सभी खिलाड़ियों और देश वासियों को हार्दिक बधाई। ये ऐतिहासिक विजय हर भारतीय की है। विजय का यह क्रम ऐसे ही चलता रहे। जय हिंद।” उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक गेम्स में हराया है। भारतीय टीम पहले ही पेरिस ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है और इस बड़ी जीत के साथ उसके ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीतने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH