Top NewsUttar Pradesh

लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल जीतने पर सीएम योगी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेरिस ओलंपिक-2024 की हॉकी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। सीएम योगी ने भारतीय टीम को चैंपियन करार देते हुए कहा कि पूरे भारत को आप पर गर्व है।

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर @TheHockeyIndia को मेंशन करते हुए लिखा, “जय हो। पेरिस ओलंपिक-2024 की हॉकी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की हार्दिक बधाई टीम इंडिया। आप हमारे चैंपियन हैं। भारत को आप पर गर्व है।” उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक मेडल जीता है। इससे पूर्व भारतीय हॉकी टीम ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH