लखनऊ। यूपी के कुशीनगर में भाजपा की जीत पर मिठाई बांटने पर मारे गए बाबर के परिजनों से आज सीएम योगी ने फोन पर बात की। सीएम योगी ने फोन पर बाबर की मां से कहा कि मैं भी आपका बेटा हूं। दोषी किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि बहुत दु:खद घटना है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। योगी ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं बाबर की मां की सीएम योगी से कहा कि हम सभी लोग भाजपा को वोट दिए हैं। बाबर ने भाजपा की जीत पर मिठाई बांटी थी। इसी बात से नाराज होकर लोगों से उसे मार डाला। इसके अलावा सीएम योगी ने बाबर अली की बीवी फातिमा से बात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए का मुआवजा देने का भी ऐलान किया।
उधर, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मृतक युवक के पाटीदार हैं। बाबर की पत्नी ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में बाबर भाजपा का प्रचार कर रहा था और मतदान भी भाजपा के पक्ष में किया था। इससे उसके पाटीदार नाराज थे।इसी के चलते उन्होंने बाबर को जमकर पीटा था। गंभीर रूप से घायल बाबर का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां घटना के पांचवे दिन 25 मार्च को उसकी मौत हो गई।




