Top NewsUttar Pradesh

सीएम योगी का निर्देश-चिकित्सा संस्थानों का प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित किया जाए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आहूत एक बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ स्थित SGPGI, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अंग प्रत्यारोपण, बाईपास सर्जरी एवं अन्य महत्वपूर्ण ऑपरेशनों की लम्बी प्रतीक्षा सूची को चरणबद्ध ढंग से कम करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि सभी चिकित्सा संस्थान प्रतीक्षा सूची को कम करने के लिए आवश्यक कार्य करें। चिकित्सा संस्थानों द्वारा इस सम्बन्ध में प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराया जाए। चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं वित्त विभाग चिकित्सा संस्थानों के प्रस्तावों पर त्वरित निर्णय लेकर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि SGPGI का अपना एक मानक है, इसके दृष्टिगत SGPGI, KGMU, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान तथा मेडिकल कॉलेजों की सुपर स्पेशिएलिटी व्यवस्था के लिए अलग-अलग नीति होनी चाहिए। यहां बेहतर चिकित्सा सुविधा सुलभ कराने के दृष्टिगत मानव संसाधन में वृद्धि की जाए। SGPGI की कैडर रिस्ट्रक्चरिंग करते हुए तकनीकी बदलाव के कारण अनुपयुक्त हो गए पद समाप्त किए जाएं तथा आवश्यकतानुसार नए पद सृजित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एडवांस न्यूरो साइंस सेन्टर, न्यूरो ट्रॉमा सेन्टर तथा गामा नाइफ के सम्बन्ध में शासन स्तर पर निर्णय हो चुका है। इन कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। चिकित्सा संस्थानों का प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित किया जाए। जिससे प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र से आने वाले मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा इस संस्थान में उपलब्ध हो सके। कल्याण सिंह सुपर स्पेशिएलिटी कैंसर संस्थान लखनऊ का प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र निर्णय लेकर व्यवस्था लागू की जाए। संस्थान को योग्य एवं कुशल विशेषज्ञों के माध्यम से संचालित करने का प्रयास किया जाना चाहिए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH