Top NewsUttar Pradesh

रायबरेली में राहुल गांधी के दौरे से पहले विवादित पोस्टर

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे से ठीक पहले विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को कलयुग का भगवान बताया गया है।पोस्टरों पर लिखा गया है “इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश”। इसमें तेजस्वी को ब्रह्मा, राहुल गांधी को विष्णु और अखिलेश यादव को महेश (शिव) का दर्जा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ये पोस्टर सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी ने लगवाए हैं। शहर में लगाए गए ये पोस्टर तेजी से चर्चा का विषय बन गए हैं और राजनीतिक तापमान बढ़ा रहे हैं।बता दें कि राहुल गांधी आज से रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। हालांकि, सपा नेता द्वारा लगाए गए ये पोस्टर राहुल के लिए नई राजनीतिक मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। अब देखना होगा कि राहुल गांधी इस विवाद पर क्या रुख अपनाते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH