National

कांग्रेस MLA नीतू सिंह का विवादित बयान- ‘राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं, 50 साल की बूढ़ी को क्यों किस देंगे

पटना। हुल गांधी के ‘फ्लाइंग किस’ को लेकर पहले संसद में पिछले दिनों जोरदार हंगामा देखने को मिला। अब बिहार की विधायक नीतू सिंह ने ऐसा कमेंट किया है जिसे लेकर विवाद बढ़ता जा रहा। उनका ये बयान एक निजी न्यूज चैनल से इंटरव्यू के दौरान दिया गया। कांग्रेस की नेता नीतू सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी पर यह आरोप एक साजिश के तहत लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास फ्लाइंग किस देने के लिए लड़कियों की कमी नहीं है, अगर उन्हें किसी को फ्लाइंग किस देना होगा तो वह स्मृति ईरानी जैसी 50 साल की किसी बूढ़ी को क्यों देंगे? उन्होंने कहा, यह आरोप निराधार है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही बहस के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गांधी पर फ्लाइंग किस का आरोप लगाया था।

हिसुआ की विधायक नीतू सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि राहुल गांधी के बचाव में कांग्रेस विधायक का बयान हास्यास्पद है। उन्होंने विधायक से पूछा कि क्या राहुल गांधी सड़क छाप व्यक्ति हैं कि सड़क पर फ्लाइंग किस देने लगे। आनंद ने विधायक के इस बयान को शर्मनाक बताया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH