NationalTop NewsUttar Pradesh

अतीक की हत्या पर ओवैसी की तीखी प्रतिक्रिया, बोले-ये योगी सरकार की नाकामी, अब कोर्ट और सिस्टम का क्या काम

लखनऊ। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस नृशंस हत्या पर असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस समाज में हत्यारे हीरो होते हैं, उस समाज में कोर्ट और इंसाफ़ के सिस्टम का क्या काम? अतीक़ और उनके भाई पुलिस की हिरासत में थे। उन पर हथकड़ियां लगी हुई थीं। JSR के नारे भी लगाये गये। दोनों की हत्या योगी के क़ानून व्यवस्था की नाकामी है। एनकाउंटर राज का जश्न मनाने वाले भी इस हत्या के ज़िम्मेदार हैं।

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब पुलिस दोनों को यहां एक मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महज दो दिन पहले ही झांसी में पुलिस मुठभेड़ में अहमद का बेटा असद मारा गया था।

गोलीबारी की घटना रात करीब साढ़े दस बजे की है जो कैमरे में दर्ज हो गई क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस की ओर से दोनों को अस्पताल ले जाते समय मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH