National

CRPF के आईजी अनुराग अग्रवाल को मिली संसद सुरक्षा की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। संसद भवन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बड़ा कदम उठाया है। CRPF के आईजी अनुराग अग्रवाल को संसद सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है। लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें संयुक्त सचिव सुरक्षा के रूप में नियुक्त किया है।

आईजी अनुराग अग्रवाल को तीन साल के लिए डेपुटेशन पर नियुक्ति की गयी है। संसद भवन में सेंध के बाद कई सुरक्षा को लेकर कई बड़े सवाल उठ रहे थे. जिसके बाद ये महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. काफी समय से इस पद पर नियुक्ति को लेकर इंतजार हो रहा था।

रघुबीर लाल के यूपी तबादले के बाद काफी समय से ये पद खाली था। रघुबीर के तबादले के बाद डायरेक्टर स्तर के अधिकारी ब्रजेश सिंह इस पद को देख रहे थे. संयुक्त सचिव सुरक्षा का पद काफी समय से खाली था। 13 दिसम्बर को सुरक्षा में सेंध की प्राथमिक जांच में पाया गया था कि एक महीने से ये पद खाली था। जानकारी के लिए आपको बता दे, संयुक्त सचिव सुरक्षा पार्लियामेंट सिक्योरिटी सर्विस के प्रमुख होते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH