Top NewsUttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति सहित परिवारजन गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में 26 वर्षीय निक्की की दहेज के लिए ससुराल पक्ष ने कथित रूप से हत्या कर दी। आरोप है कि पति विपिन राठी और परिवार के अन्य सदस्यों ने निक्की को जिंदा जलाया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले पति विपिन को गिरफ्तार किया, फिर उसकी मां को हिरासत में लिया। सोमवार सुबह पुलिस ने विपिन के बड़े भाई रोहित राठी को भी दबोच लिया।

कासना थाना पुलिस ने बताया कि रोहित को गुप्त सूचना के आधार पर सिरसा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने पुष्टि की कि उसे बीएनएस की धारा 103(1), 115(2) और 61(2) के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें रोहित लंबे समय से फरार चल रहा था।

इसी बीच निक्की की बहन कंचन के सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पति विपिन निक्की को बुरी तरह पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, विपिन ने दहेज में मिली स्कॉर्पियो कार भी बेच दी थी, क्योंकि वह डीजल वाहन था और करीब 10 साल पुराना हो चुका था।

निक्की की बहन कंचन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल पक्ष उसकी बहन से छुटकारा पाना चाहता था। उनका मकसद था कि विपिन की दूसरी शादी कर दी जाए। इसी वजह से पूरे परिवार ने मिलकर साजिश रची और निक्की को मौत के घाट उतार दिया।इस दर्दनाक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस फिलहाल कई एंगल से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH