Top NewsUttar Pradesh

रामचरितमानस पर पिता के बयान से बेटी संघमित्रा मौर्य ने झाड़ा पल्ला, कहा- मेरा फोकस चुनाव पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने रामचरितमानस पर अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी से खड़े हुए विवाद से किनारा कर लिया है। संघमित्रा ने कहा कि मैं चुनावों पर फोकस कर रही हूं और यह सुनिश्चित कर रही हूं कि मेरी पार्टी दोबारा सत्ता में वापस आए, इसलिए यह चुनाव के अलावा अन्य मुद्दों पर बोलने का समय नहीं है।

एक दिन पहले उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रमुख भूपेंद्र चौधरी ने संघमित्रा से अपना स्टैंड साफ करने को कहा था। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्हें भाजपा सांसद होने के नाते अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

उन्होंने चेतवानी भरे अंदाज में कहा कि संघमित्रा मौर्य को तय करना है कि वह अपने पिता स्वामी मौर्य के साथ रहेंगी या बीजेपी की विचारधारा के साथ जुड़ी रहेंगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH