CrimeRegionalTop Newsमुख्य समाचार

दिल्लीः बेटे से रुपये मांगने पहुंची बुजुर्ग महिला पर बहू ने किया बेलन से हमला, तोड़ डाला दाहिना हाथ

दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। 70 साल की बुजुर्ग महिला अपने बेटे से कुछ रुपये मांगने उसके घर पहुंची। जहां पर उसकी बहू ने बेलन व बाल्टी से हमला बोलते हुए उनका हाथ ही तोड़ डाला। बुजुर्ग महिला दर्द से कराहने लगी। जिसके बाद बाकी परिजनों ने उनको जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस घटना के बाद भी पीड़िता ने अपने बेटे-बहू को बचाने की कोशिश की।

बाद में रिश्तेदारों के कहने पर महिला ने बहू की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीमापुरी थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामल की छानबीन कर रही है।

बहू ने बेलन व लोहे की बाल्टी से सास पर किया वार

पुलिस के अनुसार, पीड़िता गोदा देवी(70) किराए के मकान में अकेली सीमापुरी इलाके में रहती हैं। घर के पास ही इनके दो बेटे अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। गोदा देवी को महज 2500 रुपये पेंशन मिलती है। जिससे उनका खर्च चलता हैं। लेकिन महीने के आखिर तक उनके रुपये खत्म हो जाते हैं। तो वह अपने बेटों से रुपये मांग लेती हैं। आरोप है कि 25 नवंबर को वह अपने बेटे किरण से पैसे मांगने उनके घर गई हुई थी। लेकिन जैसे ही उन्होंने बेटे से पैसे मांगने की बात कहीं कि उनकी बहू अनिता जोशी वहां पहुंच गई और उनसे झगड़ा करने लगी।

उसके बाद बहू ने गोदा देवी से गाली-गलौज करना भी शुरू कर दिया। इसी दौरान वह बेलन ले आई और अपनी सास पर हमला कर दिया। इसके बाद वह लोहे की बाल्टी से गोदा देवी को मारने लगी। हमले में गोदा देवी का दाहिना हाथ टूट गया। वह दर्द में जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्तीं कराया। 27 नवंबर को परिजनों के कहने पर गोदा देवी ने बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर मामले की छानबीन करने में लगी हुई है।

 

 

=>
=>
loading...