SpiritualUttar Pradesh

देवी चित्रलेखा ने ‘गौदान’ फ़िल्म को सराहा, कहा- एंटरटेनमेंट के ज़रिए गौ माता की महिमा पहुंचाना सराहनीय प्रयास

जय गौ माता! बड़े ही आनंद का विषय है। अभी तक आप सभी ने गौ माता की महिमा संतों के मुख से सुनी, आध्यात्मिक मंचों से सुनी, कविताओं के माध्यम से सुनी, पर पहली बार आप गौ माता की महिमा को देख पाएंगे एक मूवी के जरिए, जिसका नाम है गौदान।

नाम ही इतना सुंदर है, गौ माता से जुड़ा हुआ है और आज के जो बच्चे हैं, जो यंग जनरेशन है, जिनको यही नहीं पता गाय क्या होती है, उनके लिए यह जो एक पहल की जा रही है, एक सुंदर जो मूवी छह फरवरी को रिलीज हो रही है|

यह वास्तविकता में बहुत ही सराहनीय कार है क्योंकि आज के बच्चों को उपदेश से ज्यादा अगर किसी एंटरटेनमेंट के माध्यम से गौ माता की महिमा बताई जाए तो शायद उनके लिए वो ज्यादा बेहतर होगा। तो मैं इस सुंदर प्रकल्प को बहुत बहुत शुभकामनाएं देती हूं और आशा करती हूं कि भारत में जितने भी लोग हैं, संत, महापुरुष और जो भी धर्म से जुड़े लोग हैं, वो तो इसमें अपना अपना आहुतियां दे ही रहे हैं और भी जितने अधिक से अधिक दर्शक इस मूवी को देखेंगे, उतनी हमारी गौ माता की सेवा, गौ माता की रक्षा क्यों करनी चाहिए यह हमें जानकारी मिलेगी।

तो मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं पूरी टीम के लिए कि आपने एक ऐतिहासिक काम किया है, गौदान के माध्यम से बहुत आगे जाए और लोगों तक यह पहुंचे, ऐसी मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय गौ माता! इस अवसर पर गोदान फिल्म के प्रचार प्रसार प्रमुख शांतनु शुक्ला मौजूद थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH