National

पेशाब कांड में DGCA का बड़ा ऐक्शन, एयर इंडिया पर लगाया 30 लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली। डीजीसीए ने 26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया (AI) के यात्री द्वारा महिला पर पेशाब करने मामले में एयरलाइन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एविएशन रेगुलेटर ने फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड का लाइसेंस भी तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है और एयर इंडिया के इन-फ्लाइट सर्विस के डायरेक्टर पर भी 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

मामला 26 नवंबर, 2022 का है जब शंकर मिश्रा नाम के एक शख्स ने फ्लाइट के बिजनेस क्लास में एक महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। घटना के समय मिश्रा कथित तौर पर नशे में थे। शंकर मिश्रा फिलहाल गिरफ्त में हैं। महिला यात्री ने इसकी शिकायत एयर इंडिया से की थी।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि पूर्व जिला जज की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय स्वतंत्र आंतरिक समिति ने पाया है कि शंकर मिश्रा का व्यवहार ‘असभ्य यात्री’ की परिभाषा में आता है और उसे नागर विमानन आवश्यकताओं (CAR) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत 4 महीने के लिए हवाई यात्रा करने से प्रतिबंधित किया जाता है। मिश्रा का नाम पहले से ही एयरलाइन की ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में है। प्रवक्ता ने कहा कि टाटा समूह की मिल्कियत वाली एअर इंडिया ने समिति की रिपोर्ट की प्रति DGCA के साथ साझा की है और देश में संचालित होने वाली अन्य एयरलाइन के साथ भी इस रिपोर्ट को साझा करेगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH