EntertainmentTop News

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दमदार आगाज, प्रीव्यू में करोड़ों की कमाई; ओपनिंग डे पर टिकी सबकी नजर

धुरंधर: द रिवेंज आज से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले 18 मार्च को रखे गए पेड प्रीव्यू के कुछ शो भारत के कई हिस्सों में रद्द हुए और दक्षिण भारतीय डब वर्जन को लेकर भी दिक्कतें सामने आईं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है।

प्रीव्यू कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक करीब 52.71 करोड़ रुपये का ग्रॉस और 44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म के 12,292 शो आयोजित किए गए, जिससे साफ है कि रिलीज से पहले ही इसे बड़े स्तर पर दर्शकों का समर्थन मिला। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर फिल्म के लिए 14.81 लाख टिकट बुक हो चुके हैं। यह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है, जिसने जवान के पहले के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

अब सभी की नजर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर टिकी है। ओपनिंग डे पर 17,000 से ज्यादा शो निर्धारित किए गए हैं, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले दिन ही शानदार कमाई कर सकती है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी इस ओर इशारा कर रहे हैं कि सिनेमाघरों में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या यह फिल्म दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं। आमिर खान की इस फिल्म ने 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रचा था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा मुकाम हासिल करती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH