City NewsRegional

डॉक्टर ने सगाई के बाद महिला दरोगा से किया रेप, अश्लील तस्वीरें खींच करने लगा ब्लैकमेल

पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक डॉक्टर ने अपने पेशे को बदनाम कर दिया। यहां एक डॉक्टर ने सगाई के बाद महिला दरोगा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं उसने मौका पाकर महिला दरोगा की कुछ अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं और उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। दरअसल महिला दारोगा व डॉक्टर शिवम के बीच सगाई के बाद से ही लड़ाइयां शुरू हो गई थीं। इसके बाद महिला दरोगा ने डॉक्टर ने सगाई तोड़नी चाही तो उसने इससे साफ मना कर दिया।

इतना ही नहीं महिला दारोगा के घरवालों ने जब डॉक्टर से अपने दिए गए रुपये वापस करने के लिए कहा तो उससे इससे इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी जब डॉक्टर व उसके घरवाले नहीं मानें तो पीड़िता ने केस कर दिया। दूसरी ओर महिला दारोगा से रेप की वारदात को अंजाम देने डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि एक महिला दारोगा ने निजी अस्पताल के एमबीबीएस डॉक्टर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए दीघा थाने में केस दर्ज करवाया था। आरोप था कि महिला दारोगा और डॉक्टर की सगाई हो चुकी थी। इसी दौरान डॉक्टर ने एक होटल में महिला दारोगा को बुलाकर रेप किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH