RegionalTop News

पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान, सीएम नीतीश कुमार के बेटे ने पटना डीएम के छुए पैर

पटना। पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान शनिवार को सीएम नीतीश कुमार बेटे निशांत ने पटना डीएम को देखते ही झुक गए और उनके पैर छुए. हालांकि ये देख डीएम डॉ. त्यागराजन ने उन्हें रोका. नीतीश कुमार के पहुंचने से पहले उनके बेटे निशांत कुमार बख्तियारपुर पहुंचे थे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर एक कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे. ये कार्यक्रम जल संसाधन विभाग के जरिए नवनिर्मित सीढ़ी घाट का फीता काट कर उद्घाटन था. बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट के साथ-साथ मैरीन ड्राइव और पैदल पथ का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया.

दरअसल सीएम नीतीश के पहुंचने से पहले ही निशांत मौके पर पहुंच गए थे. डीएम के पहुंचते ही निशांत ने उनका अभिवादन करने के लिए पैर छूने की कोशिश की, लेकिन डीएम ने उन्हें रोक दिया और हाथ जोड़कर जवाब दिया. इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

बख्तियारपुर में जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे निशांत कुमार उनके अभिवादन के लिए झुक गए. यह नजारा देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. हालांकि डीएम ने तुरंत उनका हाथ पकड़ लिया और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब यह तस्वीर वायरल हो रही है.

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH